बागपत जनपद का रटौल गांव आम उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस गांव मैं पैदा होने वाली आम की रटौल प्रजाति का आम तो विश्व विख्यात है।
इस गांव में कई सौ प्रकार की किस्मों के आम होते हैं। नाना प्रकार की आम की इन किस्मों में नीम की निंबौरी के आकार के आम से लेकर कई-कई किलो वजन तक के आम यहां पैदा होते हैं। आम की ऐसी – ऐसी किस्मों के आम भी यहां है, जिनके स्वाद को चखने वाला भी हैरान रह जाता है। आम के ऐसे स्वादों में नीम की निंबोली और कड़वे करेले जैसे स्वाद वाले आम भी यहां होते हैं। लीची के स्वाद वाला आम भी यंहा होता है। ऐसे ही न जाने और कितने स्वाद के आम यहां पर मिल जाएंगे।
इतनी वैरायटी के आम रटौल गांव में होते हैं जिनको देवकर हर कोई अचंभित रह जाता है। लेकिन रटौल गांव अपने विशेष सुगंध और स्वाद वाले रटौल प्रजाति के आम के लिए देश ही नहीं विदेशों तक में प्रसिद्ध है।